हरिद्वार,01 मार्च 2020 ,रविवार ब्राह्मण जागृति संस्था की वर्ष 2020 -22 हेतु कार्यकारिणी के चुनाव श्री ज्ञान चंद्र शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए ।चुनाव अधिकारी का दायित्व श्री सत्यशील वत्स,श्री आर के कौशिक ,श्री योगेंद्र पुरोहित एवम श्री संदीप शुक्ल जी ने संभाला। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया भेल प्रांगण स्थित श्री शिव मंदिर सेक्टर 4 में गुप्तमतदान के द्वारा निष्पक्ष रूप से सफल कराने हेतु समस्त चुनाव समिति बधाई के पात्र रहे। नव गठित कार्यकारिणी में उपेंद्र शर्मा अध्यक्ष,सुजीत शुक्ला एवम उपाध्यक्ष विनीत तिवारी, सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रवीण कपिल आय-व्यय निरीक्षक एवम शंभू पंत,शानू शर्मा ,इंद्रपाल शर्मा, गोपाल शर्मा संयुक्त सचिव चुने गए। नव निर्वाचित कार्यकारीणी को संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एवम सचिव पंकज शर्मा ने संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु शुभकामनाये दी एवम हर सहयोग का आश्वाशन दिया ।चुनाव में संस्था के संस्थापक सदस्य एवम समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
ब्राह्मण जागृति संस्था की नई कार्यकारिणी हेतु चुनाव सम्पन्न