मध्य हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को एकत्रित होकर आम बजट देखा गया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि बजट में पर्यटन, कृषि के साथ इनकम टैक्स के स्लैब में भी भारत सरकार ने आम जनता को राहत दी है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट पर खुशी जताई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु कक्कड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कामिनी सदाना, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम बंधु, महिला मोर्चा जिला मंत्री सविता यादव, युवा मोर्चा मंत्री आशीष शर्मा, अनुराग मिश्रा, भोला, गौरव आदि शामिल रहे।
भाजपाइयों ने बजट पर जताई खुशी